E M E R G E N C E भारत के समकालीन चित्रकला के परिदृश्य में ऐसे कुछ नाम हैं जिन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर खिंचा है, उनमें से एक प्रमुख नाम अनिल गायकवाड़ का है. लगातार अधीर और आक्रामक होते जाते समय में अनिल धारणा, भावना और कल्पना के संतुलन से अपने चित्रों की रचना और संयोजन करते हैं. अनिल में आत्मसात और अंतरग्रहण के स्वाभाविक गुण है. इसके कारण उनमें प्रतिक्रिया करने के अतिरिक्त डूबने, गोता लगाने, निमग्न होने के गुण सहज ही रूपायित होते हैं, जिसे इनके चित्रों में साफ़-साफ़ देखा जा सकता है. अनिल के चित्रों के रंग, भावों के उजास को रचते हैं, तो यह उजास रंग के रूपों को रूपायित भी करती है. जब कभी ये रूप अपने ही रूपाकारों पर आसक्त और मोहित होते हैं, तब अनिल के चित्रों में बेचैनी और बदलाव को देखा जा सकता है. अंततः यह बदलाव चित्रकला के एक नये आयाम को खोजता और रचता हुआ दिखता है.अनिल के चित्रों का फलक विस्तृत है. इस विस्तार में अपार और असीम के प्रति रूचि और जिज्ञासा को देखा जा सकता है, जहाँ रूपाकार एक-दुसरे में समाहित होते भी दिखते हैं और निमग्न होते हुए भी. अनिल के चित्र तल्लीन होने की प्रक्रिया में निमग्न हैं. नवल शुक्ल १७ सितम्बर २०१०
ANIL GAIKWAD's Oeuvre(s)
ANIL GAIKWAD's livre d'or
-
Ven.19 Juin de Girish Keswani (Individual, Indonésie )
Hi, www.himalayafineart.com Art Materials. Purchase Online. Doorstep Delivery. The widest selection of art and craft materials available in India. Visit www.himalayafineart.com by Himalaya Stationery Mart, India's oldest and most trusted name. And please do help us spread the word. -
Sam.7 Fév de - RayNoel (Artist, Indonésie )
" Modifying Honeycomb.." intrigues me. Great stuff. All the very best. Ray N -
Dim.18 Jan de avinash manekar (Artist, Indonésie )
hi...anil...good work... interesting medium...badhiya kam hai...Avinash -
Dim.18 Jan de avinash manekar (Artist, Indonésie )
hi...anil...good work... interesting medium...badhiya kam hai...Avinash -
Dim.16 Nov de ANIL GAIKWAD (Artist, Inde )
working as freelance indian contemporary artist at bhopal(INDIA)